Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
19-Feb-2024 08:31 PM
By First Bihar
RAXAUL: मूर्ति विसर्जन के दौरान नेपाल के रौतहट जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद नेपाल के बीरगंज में एक पक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च के बीरगंज के छापकहिया में पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षो के बीच झड़प शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया।
कर्फ्यू लागू होने के बाद शहर में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों को उतारा गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने लोगों को बल पूर्वक अपने-अपने घरों में जाने को कहा। कर्फ्यू लागू होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन भारत से नेपाल जाने वाले व नेपाल से भारत आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नेपाल प्रशासन के द्वारा नेपाल की तरफ से शंकराचार्य गेट पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया गया। जिसके बाद चार पहिया वाहनों के साथ कोई भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों को नेपाल की नागरिकता दिखा कर ही पैदल जाने दिया जा रहा है। कर्फ्यू की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परसा जिला के सीडीओ दिनेश सागर भुसाल ने बताया कि बीरगंज नगरपालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से कर्फ्यू लागू कर दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक कर्फ्यू लागू रहेगी।