ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

नेपाल के रास्ते आतंकी घुसपैठ की आशंका, बिहार में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

28-Aug-2019 01:41 PM

By 13

DESK:  जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगा है. सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने बिहार पुलिस, एटीएस और दूसरी एजेंसियों को अलर्ट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में है. आशंका है कि आतंकियों के घुसपैठ के लिए ISI लोकल बदमाशों का इस्तेमाल कर सकती है. जिसके बाद बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को सीमावर्ती इलाकों में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के अलावा बड़े अपराधियों और नक्सलियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. आपको बता दें कि नेपाल में कई सालों से ISI सक्रिय है. नेपाल से भारत की खुली सीमा का फायदा आतंकी उठाते रहे हैं. जिसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया है.