Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
15-Aug-2023 09:04 PM
By First Bihar
DESK: 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी का नाम बदल दिया है। अब इसे पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा को पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि पहले यह कमांडर इन चीफ का आवास हुआ करता था। आजादी के बाद 16 साल तक जवाहर लाल नेहरू यही रहा करते थे। नेहरू के निधन के बाद सरकार ने नेहरू को समर्पित करते हुए इस भवन को नेहरू स्मारक संग्रहालय बनाया। जिसे नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से लोग जानने लगे। लेकिन अब इसका नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी रखा गया है।
बता दें कि बीते 16 जून को ही केंद्र सरकार ने नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने का ऐलान किया था। जिसे आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया नाम दिया है। बता दें कि नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा था कि जिनका कोई इतिहास नहीं है वो दूसरों का इतिहास मिटाने चले हैं। नाम बदलने से पूर्व पीएम नेहरू गांधी की शख्सियत कम नहीं हो सकती।