ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत, छठ महोत्सव में अश्लीलता परोसने का आरोप

07-Nov-2019 03:42 PM

JAMSHEDPUR: बॉलीवुड की मशहुर सिंगर नेहा कक्कड़ पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. नेहा कक्कड़ पर छठ महोत्सव के कार्यक्रम में अश्लीलता परोसने और लोगों के आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप है. झाविमो के महासचिव अभय सिंह ने सिदगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 


शिकायत में बताया गया कि 2 नवंबर को ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको में मुख्यमंत्री रघुवर दास की मेजबानी में छठ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें सिंगर से छठ महोत्सव का बैनर लगाकर अमर्यादित गाना प्रस्तुत करवाया गया, जोकि लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ है. 


शिकायत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही घोषणा की थी कि पर्व त्योहारों में गाने नहीं बजेंगे केवल भजन बजेगा. लेकिन छठ महोत्सव में इसका पालन नहीं किया गया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.