Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा
21-Jun-2024 09:16 AM
By First Bihar
PATNA : सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी में गड़बड़ी और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए नीट रद करने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है
कोर्ट ने केंद्र और एनटीए को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने फिलहाल काउंसलिंग पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया है।
दरअसल, नीट-यूजी की काउंसलिंग छह जुलाई से शुरू होगी और सुप्रीम कोर्ट इससे संबंधित सभी याचिकाओं पर आठ जुलाई को सुनवाई करेगा, जब कोर्ट ने आठ जुलाई तक काउंसलिंग पर रोक लगाने का आग्रह ठुकरा दिया तो छात्रों के वकील का दूसरा आग्रह था कि कोर्ट आदेश में कह दे कि एडमीशन कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन होगा इस पर पीठ ने कहा कि यह स्वाभाविक है। अगर आप अपने मुकदमे में सफल रहे तो सब समाप्त हो जाएगा।
उधर, काउंसलिंग के बारे में जब कोर्ट ने एनटीए के वकील से पूछा तो एनटीए ने कहा कि छह जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी, लेकिन उसी दिन खत्म नहीं हो जाएगी काउंसलिंग आगे भी चलेगी। कोर्ट ने इस संबंध में गुरुवार को कोई आदेश नहीं दिया और कहा कि आठ जुलाई को कोर्ट सारी दलीलों पर विचार करेगा।