वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
22-Jun-2024 11:23 AM
By First Bihar
DELHI : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं और जिस तरह से यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द की गई, उसी तरह नीट की परीक्षा को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर हमला बोला है।
दरअसल, पांच मई को NEET की परीक्षा आयोजित हुई थी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही चार जून को इस परीक्षा के भी नतीजे जारी किए गए थे। परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही इसके पेपर लीक होने के आरोप लगने शुरू हो गए थे और देखते ही देखते पूरे देश में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने के कोशिश कर रहा है। एक तरफ विपक्षी दल बीजेपी पर पेपर लीक कराने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसके पीछे आरजेडी का हाथ बता रही है और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पीएस को इस कांड का मास्टरमाइंड बता रही है हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार जो भी जांच कराना चाहे करा सकती है।
अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर तंज किया है। प्रियंका ने एक्स पर लिखा, ‘आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा राज में भर्तियों में बेतहाशा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि NEET परीक्षा में हुए घोटाले पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो ताकि 24 लाख युवाओं को न्याय मिले’।