IAS IPS IFS Posting Rules : IAS, IPS, IFS की पोस्टिंग में बड़ा बदलाव, होम पोस्टिंग को लेकर भी नए नियम; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Masked Aadhaar Card : मास्क्ड आधार कार्ड क्या है? जानें फायदे, इस्तेमाल और डाउनलोड करने का पूरा तरीका Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Bihar news : 'तुझ में ही रब दिखता है ...', इंस्टाग्राम पर रील स्क्रोल करते हुए दिखी लड़की का वीडियो फिर मैसेज से शुरू हुआ इश्क का सफ़र, अब हो गया यह कांड Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत
21-Jun-2024 09:30 PM
By First Bihar
RANCHI: NEET पेपर लीक मामले के तार झारखंड की राजधानी रांची से भी जुड़ने की बात सामने आई है। मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस शुक्रवार को रांची पहुंची थी। जहां कांके रोड के ब्लॉक चौक में छापेमारी कर वहां रहने वाले बाप-बेटे को परीक्षा में सेटिंग कराने का आरोप में गिरफ्तार किया।
पिता अवधेश कुमार पर आरोप है कि बेटे को नीट एग्जाम पास करवाने के लिए उन्होंने एक शख्स को पैसे दिये थे। दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गयी है। हालांकि उनके परिजन इस आरोप को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि अवधेश कुमार और उनके बेटे को नीट पेपर लीक मामले में फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
NEET पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेरठ जेल में बंद रवि अत्री गैंग से नालंदा के संजीव मुखिया उर्फ लूटेन और जहानाबाद के अतुल वत्स के जुड़े होने की बात आई सामने आई है। दोनों आरोपी फरार हो गये है। ईओयू की टीम ने नालंदा के नगरनौसा में NEET पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया उर्फ लूटन के घर छापेमारी की। हालांकि संजीव मुखिया घर पर नहीं मिला। वही मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का भी नाम इस मामले में अब सामने आया है। जो यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड है।
वही नालंदा के संजीव मुखिया और जहानाबाद के अतुल वत्स के रवि अत्री गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। पटना और नालंदा में इसी गैंग ने नीट का पेपर लीक करवाया था। बताया जाता है कि नालंदा के रहने वाले संजीव मुखिया का बेटा भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था। नालंदा के उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के तौर पर वो कार्यरत है। कॉलेज में बिना किसी सूचना के वो पिछले कुछ दिनों से गायब है। घरवालों को भी नहीं पता है कि संजीव मुखिया कहां है।
इलाके के लोगों का कहना है कि बाप-बेटे ने गांव का नाम बदनाम कर दिया है। इनकी करतूतों से हमें भी शर्म आती है। बताया जाता है कि संजीव मुखिया उर्फ लूटन पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था फिर गांव का मुखिया बना और पैसे के बल पर उसने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। बताया जाता है कि हरनौत विधानसभा से उसने अपनी पत्नी ममता कुमारी को एलजेपी से चुनाव लड़वाया था। लेकिन पत्नी चुनाव हार गई थी। सिपाही भर्ती परीक्षा, बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया का नाम आया था तब जेल भी जाना पड़ा था। उसका बेटा शिव कुमार भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। दोनों बाप-बेटे पर प्रश्न पत्र आउट कराने का आरोप है।
बेटा तो जेल में बंद है लेकिन संजीव मुखिया फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में बाप-बेटे की करतूत की चर्चा हो रही है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 14 लोगों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 5 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब नीट पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का नाम सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रवि अन्नी गैंग ने ही पटना और नालंदा में प्रश्न पत्र लीक करवाया था। रवि अन्नी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। यूपी के कई परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट कराने में उसका नाम आ चुका है। रवि अन्नी के बारे में ईओयू को यह जानकारी मिली है कि बिहार में उसके दो लोग है जो पेपर लीक कराने के काम में शामिल थे। नालंदा का संजीव मुखिया और जहानाबाद का अतुल वत्स दोनों फरार चल रहा है। जबकि रवि अन्नी ग्रेटर नोएडा के लिम्का गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पेपर लीक मामले में ही जेल में बंद हैं।