बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Jul-2024 09:07 PM
By First Bihar
PATNA: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार सीबीआई की टीम ने 3 लोगों को दबोचा है। जिसमें एक मास्टरमाइंड और दो सॉल्वर शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक सीबीआई ने कुल 21 आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान जारी है।
NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान शशि पासवान के रूप में हुई है जबकि दोनों सॉल्वर भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। इन मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में की गयी है।
जिस दिन नीट की परीक्षा आयोजित की गयी थी उस दिन ये आरोपी हजारीबाग में ही मौजूद थे। शशि पासवान को CBI ने NIT-जमशेदपुर से दबोचा है। इसके साथ-साथ दो MBBS छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार की भूमिका इस परीक्षा में सॉल्वर की थी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अब तक कुल 21 आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान जारी है।