ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

NEET पेपर लीक केस: CBI की टीम ने गया में की छापेमारी, दो गांवों में रेड से हड़कंप; हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

10-Jul-2024 12:26 PM

By First Bihar

GAYA: नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम बुधवार को बिहार के गया पहुंची, जहां सीबीआई की टीम ने बाराचट्टी थाना अंतर्गत हरैया गांव में नीट पेपर लीक मामले का एक आरोपित शिवनंदन कुमार के घर छापेमारी की है। शिवनंदन फिलहाल जेल में बंद है। शिवनंदन से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने उसके घर पहुंचकर छापेमारी की है।


जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत हरैया गांव को पहुंची। गोपनीय ढंग से सीबीआई की टीम पहुंची थी। घंटों छापेमारी करने के बाद टीम वापस लौट गई। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक से जुड़े कई अहम दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि हरैया के रहने वाले शिवनंदन कुमार ने 40 लाख रुपए में डील की थी। 20 लाख रुपए एडवांस भी दे दिया था और परीक्षा के बाद बाकी क पैसा देना था लेकिन इससे पहले पेपर लीक का खुलासा हो गया और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


नीट पेपर लीक का मामला देश भर का चर्चित है। अब इसकी जांच सीबीआई के हाथों सौंप गई है। ऐसे में माफियाओं की जड़ों तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम बिहार समेत अन्य राज्यों में कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में सीबीआई की टीम गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र में पहुंची थी और हरैया गांव में शिवनंदन यादव के घर पर पहुंचकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने शिवनंदन के परिजनों से पूछताछ की है। वही कुछ आवश्यक दस्तावेज सीबीआई की टीम साथ ले गई है। सीबीआई की टीम द्वारा एक शख्स को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है।

रिपोर्ट- नितम राज