Bihar News: चुनाव से पहले बड़ी सौगात: यह बाइपास हुआ शुरु; अब आरा-पटना और नेपाल जाना हुआ आसान Bihar Weather: बिहार में इस बार सर्दी तोड़ेगी कई वर्षों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान Bihar Election 2025: पहले चरण के लिए इतने जिलों में ईवीएम-वीवीपैट का रैंडमाइजेशन पूरा, दूसरे चरण की तारीख तय, जानें पूरी डिटेल 'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई
11-Jul-2024 05:22 PM
By First Bihar
PATNA: NEET पेपर लीक मामले में अमन सिंह, अमित सिंह उर्फ बंटी, मनीष, आशुतोष और हजारीबाग से 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड से मास्टरमाइंड रॉकी को गिरफ्तार किया गया है। उसे पटना के कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद सीबीआई को 10 दिन का रिमांड मिला है।
राकेश उर्फ रॉकी की तलाश काफी दिनों से थी वो नेपाल भागने के फिराक में था लेकिन इससे पहले सीबीआई ने उसे झारखंड से दबोच लिया। नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट कराने में इसकी भूमिका अहम थी। अब इसकी निशानदेही पर मुख्य सेटर तक पहुंचा जा सकता है। गिरफ्तार किये गये रॉकी के बारे में बताया जाता है कि वो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है।
बीते कुछ वर्षों से उसने अपना ठिकाना रांची को बना रखा था। वही रेस्टोरेंट चलाता था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही थी आखिरकार आज वह गिरफ्त में आ ही गया। हालांकि मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी पकड़ से बाहर है ऐसी सूचना है कि वो नेपाल भाग गया है।
बता दें कि NEET-UG पेपर लीक मामले में इससे पूर्व दो लोगों को CBI ने दबोचा था। सीबीआई ने नालंदा और गया जिले से दोनों को गिरफ्तार किया था। परीक्षार्थी सन्नी और दूसरे परीक्षार्थी के पिता रंजीत को पकड़ा गया है। पेपर लीक करवाने में दोनों शामिल थे। अबतक 10 आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। पेपर लीक में शामिल कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सीबीआई ने की है। आर्थिक अपराध इकाई ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को पटना के खेमनी चक स्थिति प्ले स्कूल से गिरफ्तार किया था।
वही केस के मास्टरमाइंड अमन सिंह को भी सीबीआई धनबाद से गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर ही झरिया से अमित सिंह उर्फ बंटी को दबोचा था। सबसे पहले बिहार से 2 आरोपी मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद हजारीबाग से 10 आरोपियों को दबोचा गया था। जिनमें परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं। जिसके बाद अमन और अब बंटी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी रॉकी की गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई संजीव मुखिया के अलावे बड़े सेटरों की तलाश में जुट गयी है।