मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jun-2024 03:58 PM
By First Bihar
PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने बिहार में पहला बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई की टीम ने पूछताछ के बाद पेपर लीक कांड के दो आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था और पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष को पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई का मानना है कि दोनों की पेपर लीक में संलिप्तता है। कहा जा रहा है कि मनीष प्रकाश ने ही पटना के खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को ठहराया था और उसने ही अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र लाकर दिया था। प्ले स्कूल में चार मई की रात अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र का उत्तर रटवाया गया था।
इससे पहले कोर्ट से सात दिन की रिमांड मिलने के बाद पेपर लीक कांड के दो आरोपियों चिंटू और मुकेश को सीबीआई की टीम ने रिमांड पर ले लिया था। सीबीआई की टीम गुरुवार को पटना के बेउर जेल पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल जांच कराने के बाद सीबीआई की टीम दोनों से पूछताछ करेगी। बता दें कि इस केस को पहले बिहार की आर्थिक अपराध इकाई देख रही थी लेकिन अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।