मुंगेर में झंडोत्तोलन के दौरान स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
21-Jun-2024 08:46 PM
By First Bihar
DESK: NEET पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेरठ जेल में बंद रवि अत्री गैंग से नालंदा के संजीव मुखिया उर्फ लूटेन और जहानाबाद के अतुल वत्स के जुड़े होने की बात आई सामने आई है। दोनों आरोपी फरार हो गये है। ईओयू की टीम ने नालंदा के नगरनौसा में NEET पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया उर्फ लूटन के घर छापेमारी की। हालांकि संजीव मुखिया घर पर नहीं मिला। वही मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का भी नाम इस मामले में अब सामने आया है। जो यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड है।
वही नालंदा के संजीव मुखिया और जहानाबाद के अतुल वत्स के रवि अत्री गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। पटना और नालंदा में इसी गैंग ने नीट का पेपर लीक करवाया था। बताया जाता है कि नालंदा के रहने वाले संजीव मुखिया का बेटा भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था। नालंदा के उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के तौर पर वो कार्यरत है। कॉलेज में बिना किसी सूचना के वो पिछले कुछ दिनों से गायब है। घरवालों को भी नहीं पता है कि संजीव मुखिया कहां है।
इलाके के लोगों का कहना है कि बाप-बेटे ने गांव का नाम बदनाम कर दिया है। इनकी करतूतों से हमें भी शर्म आती है। बताया जाता है कि संजीव मुखिया उर्फ लूटन पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था फिर गांव का मुखिया बना और पैसे के बल पर उसने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। बताया जाता है कि हरनौत विधानसभा से उसने अपनी पत्नी ममता कुमारी को एलजेपी से चुनाव लड़वाया था। लेकिन पत्नी चुनाव हार गई थी। सिपाही भर्ती परीक्षा, बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया का नाम आया था तब जेल भी जाना पड़ा था। उसका बेटा शिव कुमार भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। दोनों बाप-बेटे पर प्रश्न पत्र आउट कराने का आरोप है।
बेटा तो जेल में बंद है लेकिन संजीव मुखिया फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में बाप-बेटे की करतूत की चर्चा हो रही है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 14 लोगों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 5 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब नीट पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का नाम सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रवि अन्नी गैंग ने ही पटना और नालंदा में प्रश्न पत्र लीक करवाया था। रवि अन्नी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। यूपी के कई परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट कराने में उसका नाम आ चुका है। रवि अन्नी के बारे में ईओयू को यह जानकारी मिली है कि बिहार में उसके दो लोग है जो पेपर लीक कराने के काम में शामिल थे। नालंदा का संजीव मुखिया और जहानाबाद का अतुल वत्स दोनों फरार चल रहा है। जबकि रवि अन्नी ग्रेटर नोएडा के लिम्का गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पेपर लीक मामले में ही जेल में बंद हैं।