मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jul-2024 06:48 AM
By First Bihar
PATNA: सीबीई ने नीट पेपर लीक कांड की जांच तेज कर दी है। पिछले दिनों सीबीआई ने बेउर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी। अब खबर आ रही है कि सीबीआई की टीम तीन आरोपियों को अपने साथ दिल्ली लेकर गई है, जहां तीनों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। पेपर लीक में शामिल तीन आरोपी इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को जांच एजेंसी दिल्ली लेकर चली गई है।
दरअसल, इस तीनों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई में अन्य मामले भी दर्ज हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इन्हें प्रस्तुत करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। इसी कारण सीबीआई की टीम नीट पेपर लीक में शामिल सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को जांच एजेंसी दिल्ली लेकर गई है हालांकि सीबीआई की तरफ से इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
उधर, नीट मामले में पहले अरेस्ट हुए चिंटू और मुकेश को रिमांड पर लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। अबतक 10 आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। पेपर लीक में शामिल कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सीबीआई ने की है। आर्थिक अपराध इकाई ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को पटना के खेमनी चक स्थिति प्ले स्कूल से गिरफ्तार किया था।