बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
15-Jun-2024 08:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईओयू ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है। यह सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं। इनलोगों को अभिभावकों के साथ पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय बुलाया है। पुलिस की छानबीन में सॉल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष नौ की जानकारी मिलने के बाद अब पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, इस बार देश भर में पांच मई को नीट की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। ऐसे में पटना में एक सॉल्वर गिरोह के द्वारा एक प्राइवेट स्कूल में पहले से ही कुछ स्टूडेंट को क्वेश्चन पेपर रटवाने का मामला सामने आया था। पुलिस की छानबीन में सॉल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था बाकि के नौ परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए ईओयू ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग काउंसिल) को पत्र लिखा था।
उसके बाद एनटीए ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश-पत्र भेजा था। इसके जरिए ईओयू को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिल गई। इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा एनटीए से अन्य जानकारी के लिए फिर से पत्राचार भी किया जा रहा है।
परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा। यह पूछा जाएगा कि सॉल्वर गिरोह तक उनके रोल-कोड कैसे पहुंचे? क्या परीक्षार्थी या उनके अभिभावकों ने कभी उनसे संपर्क किया? एनटीए से मिली जानकारी के आधार पर नीट के नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा गया है। साल्वर गिरोह के पास इन सभी के रोल कोड मिले थे। इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।