Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
29-Aug-2020 10:53 AM
PATNA : नीट और जेईई एग्जाम को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि हर हाल में समय पर परीक्षाएं ली जाएंगी. कई राज्य सरकारों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है लेकिन बिहार की नीतीश सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक इस मसले पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं किया है.
हालांकि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का नीट और जेईई एग्जाम पर ताजा बयान सामने आया है. अशोक चौधरी ने कहा है कि नीट और जेईई एग्जाम को लेकर दोनों तरह की राय सामने आ रही है. कुछ छात्र समय पर एग्जाम चाहते हैं जबकि कुछ इसे कोरोना संक्रमण को देखते हुए टालने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार को फैसला लेना होगा कि सही क्या है. अशोक चौधरी ने कहा है कि इस मामले में बिहार सरकार की कोई भूमिका नहीं है और यह मामला पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ जुड़ा हुआ है. जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी के इस बयान से साफ है कि नीट और जेईई एग्जाम को लेकर बिहार सरकार ने गेंद केंद्र के पाले में डाल दी है.
उधर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार छात्रों के भविष्य के बारे में सोच रही है. संजय जायसवाल ने कहा है कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है. जयसवाल ने कहा है कि जेईई और नीट की परीक्षा समय पर हो, इसमें छात्रों का ही भला है. सरकार हर संभव सावधानी के साथ परीक्षा का आयोजन करा रही है. परीक्षा आयोजित कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार के हक में फैसला दिया है. ऐसे में जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वह केवल राजनीति कर रहे हैं.