अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Nov-2020 09:42 AM
PATNA : बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार और भवन निर्माण मंत्री डाॅ अशोक चौधरी की कुर्सी चली गई है.दोनों आज से बिहार सरकार के मंत्री नहीं है. पिछले 6 महीने से ज्यादा वक्त से नीरज कुमार और अशोक कुमार चौधरी दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं है और इस लिहाज से दोनों खुद-ब-खुद कैबिनेट से बाहर हो गए हैं.

अशोक कुमार चौधरी और नीरज कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य थे और 6 मई 2020 को उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव कोरोना वायरस के कारण नहीं हो पाया. जिसके कारण दोनों खुद बाहर हो गए.
इसको लेकर बकायदा बिहार सरकार के मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. अशोक चौधरी 2014 में विधान परिषद के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता पिछले मई में खत्म हो चुकी है. नीरज कुमार का भी सदस्यता आज खत्म हो गई. नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़े हैं. मतदान हो गया है. लेकिन अभी वोटों की गिनती नहीं हो पाई है.