समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
26-May-2020 09:08 PM
PATNA : सोशल मीडिया पर एक विदेशी नागरिक के साथ बातचीत कर वीडियो शेयर करने के बाद तेजस्वी को सरकार ने जवाब दिया है. सरकार की ओर से मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार कर तेजस्वी के झूठ का पर्दाफाश करने की कोशिश किया है.मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी क्वारंटाइन अवधि खत्म कर एक नए कलेवर में आने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी किया. संपत्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले तेजस्वी राजनीति में भी फर्जीवाड़ा करना चाहते हैं. सीएम नीतीश के कार्यकाल में पारदर्शी तरीके से काम करने की व्यवस्था लेकिन तेजस्वी वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच भ्रम फैलाना चाहते हैं.
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस विदेशी नागरिक से तेजस्वी ने बातचीत की है. दरअसल सरकार की ओर से उस व्यक्ति के लिए तमाम चीजों की व्यवस्था की गई है. विक्टर जीचो एक विदेशी नागरिक है. इसलिए सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसके रहने और खाने समेत तमाम सुविधाओं की व्यवस्था की. मेडिकल टीम की ओर से नियमित तौर पर उसकी जांच कराई गई. कोरोना की भी टेस्टिंग कराई गई. जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई.
तेजस्वी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मंत्री नीरज कुमार ने विक्टर के इंस्टाग्राम की कई तस्वीरों को मीडिया के सामने रखा. जिसमें विक्टर ने खुद यह बताया है कि कितने अच्छे तरीके से उसकी देखभाल बिहार में एक अतिथि के रूप में की जा रही है. खाने, पीने, हेल्थ चेक अप समेत सुरक्षा को लेकर भी उसने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरों को साझा किया है. नीरज कुमार ने तेजस्वी को कहा कि वे फेक न्यूज़ को फैलाना बंद करें. राजनीति में उनका अनुभव कम है, इसलिए गलत सूचनाएँ लोगों के बीच फैला रहे हैं.