ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्रेरणा लेकर तेजस्वी भी 8वीं में करा ले...

झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्रेरणा लेकर तेजस्वी भी 8वीं में करा ले एडमिशन, सिर्फ बंगला के बारे में नहीं सोचें

12-Aug-2020 08:16 AM

PATNA: जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के पढ़ाई पर सवाल उठाते हुए उनको फिर से पढ़ाई करने की सलाह दे डाली है. कहा कि पढ़ाई करने में कोई शर्म की बात नहीं है. आप फिर से 8वीं में नामांकन करा लिजिए. 

झारखंड के शिक्षा मंत्री से ले प्रेरणा

नीरज ने कहा कि तेजस्वी यादव को शर्म छोड़ झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्रेरणा लेने की जरूरत है. ज्ञान अर्जन में उम्र बाधक नहीं होता है.जब जागे तभी सवेरा होता है. नेता प्रतिपक्ष का पद भी कैबिनेट मंत्री के समतुल्य होता है. अब भी दाखिला लेकर कम से कम दसवीं की डिग्री हासिल कर सकते हैं. इसमें लज्जा कैसी. 



सिर्फ बंगला के बारे में नहीं सोचें

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बंगला हासिल करने से इतर भी सोचें. यदि 7वीं पास हैं तो अपने आवास के बगल शेखपुरा म. वि. में 8वीं में नामांकन ले लें या फिर केबी सहाय हाईस्कूल पटना में ले ले. नीरज कुमार ने यह भी बता दिया कि नामांकन कराने के लिए क्या क्या पेपर देना पड़ेगा. आगे नीरज बताते हैं कि इसके लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र और विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र पेश करना हो. बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कुछ दिन पहले ही एक सरकारी स्कूल में 11वीं में एडमिशन कराया है. वह फिर से पढ़ाई शुरू कर रहे हैं. फिलहाल महतो मैट्रिक पास है वह शिक्षा मंत्री हैं.