RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
11-Aug-2020 09:52 PM
By Neeraj /Priyaranjan
SAHARSA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवसेना नेता संजय राउत को नीरज सिंह बबलू ने लीगल नोटिस भेजा है। नीरज सिंह बबलू सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं और उन्होंने अपने वकील के माध्यम से राहुल को लीगल नोटिस भेजा है।

दरअसल नीरज सिंह बबलू और सुशांत का परिवार संजय राउत के उस बयान से नाराज है जिसमें उन्होंने सुशांत के पिता के के सिंह की दूसरी शादी को लेकर झूठा और बेबुनियाद बयान दिया था। नीरज बबलू ने पहले ही चेतावनी दी थी कि संजय राऊत मनगढ़ंत और आधारहीन बयान दे रहे हैं और इस मामले में अगर वो खेद नहीं जताते हैं तो उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ेगा। नीरज सिंह बबलू की तरफ से राहुल को जो लीगल नोटिस भेजा गया है उसमें 48 घंटे का अल्टीमेटम है। नोटिस में कहा गया है कि राउत अपने बयान को लेकर अगर खेद नहीं जताते हैं तो इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

इस मामले में नीरज सिंह बबलू के वकील अनीस झा ने कहा है कि संजय राउत को लीगल नोटिस भेज दिया गया है और अब उनके जवाब का इंतजार है। अगर 48 घंटे में उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया या फिर उस पर खेद नहीं जताया तो वैसी स्थिति में आगे मुकदमा किया जाएगा।