ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / NDA विधायक दल की बैठक शुरू, मानसून सत्र में विपक्ष को जवाब देने...

NDA विधायक दल की बैठक शुरू, मानसून सत्र में विपक्ष को जवाब देने की रणनीति पर हो रही चर्चा

22-Jul-2024 12:38 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर NDA ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक बिहार विधान सभा के एक्सटेंशन सेंट्रल हॉल में हो रही है। इस बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का किस तरीके से जवाब देना है और आगे सरकार की क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसको लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक की अगुवाई खुद सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। 


दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा और जदयू के सभी विधायक और विधान पार्षदों को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बुलाए गए हैं। मानसून सत्र में विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति पर बात होगी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधायक दलों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ है। विधायक दल की बैठक में सदन को चलाने पर विमर्श किया जाएगा। 


उधर, आज शाम जदयू विधायक दल की बैठक नुलाई गई है। इस बारे में उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को शाम में होगी। यह बैठक जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर होगी। इस बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।