ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

NDA विधानमंडल दल की बैठक में भी खुला शिकायतों का पिटारा, जवाब देते-देते थक गए मंत्री

24-Feb-2020 10:23 PM

PATNA : जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक के तुरंत बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित हुई। मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर शाम 7 बजे एनडीए में शामिल सभी घटक दलों के विधायक और विधान पार्षद बैठक में शामिल हुए। एनडीए विधानमंडल दल के बैठक में भी शिकायतों का पिटारा खुला नजर आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सामने विधायकों ने अपनी-अपनी समस्याएं गिनाई। 


एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद लगभग हर विधायक कोई न कोई समस्या को लेकर बोलना चाहता था। ज्यादातर विधायकों को बोलने का मौका नहीं मिला लेकिन जिस मुद्दे को लेकर सबसे ज्यादा विधायकों ने चिंता जताई। वह राज्य में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से जुड़ा मसला रहा। विधायकों ने हड़ताल पर चिंता जताई तो शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को कहना पड़ा कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था से सब कुछ दुरुस्त करने में लगी हुई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बातचीत के जरिए शिक्षकों की हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा कई विधायकों ने राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने रखी संबंधित विभागों के मंत्रियों में विधायकों के सवालों का जवाब भी दिया। हालांकि एनडीए के ज्यादातर विधायकों ने राय रखी कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा कि सदन में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। बैठक के बाद मंत्री श्याम रजक ने कहा कि जिन विधायकों ने अपनी समस्या बताएं। उसे लेकर मंत्रियों ने बैठक में जवाब दे दिया है।