वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
26-Aug-2021 08:16 PM
MUNGER : एनडीए सरकार को किसी बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। जेडीयू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार न्याय के साथ विकास की अपनी संकल्प यात्रा को पूरी कर रही है। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह कायम है। भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शराब को बिहार में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर राज्य में कानून का साम्राज्य स्थापित किया गया है।
विधान पार्षद संजय सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मुंगेर में हैं। संजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व के सरकार में जो जंगल राज कायम था। दिनदहाड़े अपहरण लूट हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी थी। लोगों में इस कदर भय व्याप्त था कि दिन में भी घर से निकलने के पहले सौ बार सोचते थे। परंतु जब से जदयू की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता पर आसीन हुई तब से अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया। आज स्थिति यह है शहरों को छोड़ गांव की बालिकाएं धड़ल्ले से दिन हो या रात सड़कों पर निकल रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह गुरुवार को निजी कार्यक्रम के दौरान संग्रामपुर प्रखंड पहुंचे। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वह ददरी जाला पंचायत के झिट्टी गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सरकटिया, चंदनिया नवगांई सहोड़ा रामपुर चांदपुरा जमुआ होते हुए बड़ौनियाँ गांव पहुंचे। जहां बढ़ौनियाँ पंचायत के मुखिया वीर कुंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा उनका स्वागत किया।