ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा, सदन में थोड़ी...

NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा, सदन में थोड़ी देर बाद अग्निपरीक्षा

12-Feb-2024 10:28 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार की एनडीए सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। फ्लोर टेस्ट को लेकर पिछले दो तीन दिनों से बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंचा है। आज बजट सत्र के पहले दिन नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा होनी है। सत्ताधारी और विपक्ष के विधायक विधानसभा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंच गए हैं और अब से थोड़ी देर बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। 


दरअसल, बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद से ही विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस लगातार यह दावा कर रहे थे कि नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में बहुत बड़ा खेला होने वाला है। पिछले कई दिनों से फ्लोर टेस्ट को लेकर सभी दल अपने अपने विधायकों को एकजुट करने में लगे हुए थे। कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया था जबकि आरजेडी ने अपने विधायकों को नजरबंद कर दिया था। वहीं नीतीश की पार्टी जेडीयू और बीजेपी में विधायकों के टूट के दावे किए जा रहे थे।


आखिरकार राजनीतिक घमासान के बीच आखिरकार आज वह दिन आ ही गया जब नीतीश सरकार को विधानसभा में अग्निपरीक्षा का सामना करना है। सत्ताधारी दल जेडीयू , बीजेपी और हम के साथ साथ विपक्ष के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे हैं। विधानसभा के मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी खुश दिखे। उनके चेहरे को देखने से पता चल रहा था कि उन्होंने संख्या बल जुटा लिया है और अब कोई खेल होने वाला नहीं है।