ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

NDA सरकार बनने के बाद PM Modi पहली बार आएंगे बिहार, शाह-राजनाथ और केशव प्रसाद मौर्य का भी कार्यक्रम

NDA सरकार बनने के बाद PM Modi पहली बार आएंगे बिहार, शाह-राजनाथ और केशव प्रसाद मौर्य का भी कार्यक्रम

20-Feb-2024 10:09 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गयी है। जन विश्वास यात्रा के दौरान शिवहर में तेजस्वी यादव ने वहां की जनता को पटना आने को कहा है। 3 या 4 मार्च को राजद की विशाल रैली पटना के गांधी मैदान में होने जा रही है। अभी रैली की तारीख तय नहीं हुआ है। लेकिन आरजेडी की रैली का संकेत उन्होंने शिवहर की जनता को दे दिया है। तेजस्वी यादव ने शिवहर की जनता को रैली में आने का न्योता भी दे दिया है। आरजेडी की रैली की आधिकारिक घोषणा कुछ दिन में कर दी जाएगी। 


वही बीजेपी की ओर से भी रैली की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आएंगे। मार्च में कई बड़ी रैली होने की बात सामने आ रही है। वही इसी महीने 28 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी बिहार दौरा होने वाला है। बीजेपी नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसी भी दिन इसकी घोषणा की जा सकती है। 


मिली जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च को चंपारण में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसी दौरान केंद्र सरकार की कई योजनाओं का भी पीएम मोदी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस रैली के बाद 5 मार्च को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी बिहार आ सकते हैं। लेकिन इससे पहले 28 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आएंगे जहां वे दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 


वही 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहाबाद में संत रविदास समारोह में शामिल होंगे और इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी-फरवरी में पीएम मोदी का बिहार आने का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारणवश यह स्थगित हो गया। अब मार्च महीने के पहले सप्ताह में पीएम मोदी के बिहार आगमन की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन जो सूचना मिल रही है उससे तो यह कहा जा सकता है कि मार्च महीने में बिहार में कई रैलियां होगी। तमाम राजनैतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में अभी से जुट गयी है।