ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / NDA सरकार में अपराधियों को एक ही चिंता ! तेजस्वी ने बढ़ते क्राइम...

NDA सरकार में अपराधियों को एक ही चिंता ! तेजस्वी ने बढ़ते क्राइम ग्राफ पर उठाया सवाल,कहा ... सत्ता संरक्षण में हर रोज हत्याओं से दहल रहा बिहार

15-Jun-2024 11:34 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों के अंदर आपराधिक घटनाओं में लगातर इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर इस बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिहार सरकार पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि NDA सरकार में अपराधी बेखौफ हैं और हर रोज बिहार हत्याओं से दहल रहा है।


तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि, "बिहार की NDA सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ़ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक़ की गोलियाँ ना खत्म हो जाएं। ये सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएँ है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएँ नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत है"। 


तेजस्वी ने बिहार में हाल ही के दिनों हुए वारदातों को याद दिलाते हुए लिखा कि, आलमगंज में पेशी से लौट रहे आरोपित की गोली मारकर हत्या, फुलवारीशरीफ में गोली मारकर हत्या, नेउरा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, खाजेकला के नवाब बहादुर रोड में युवक की गोली मारकर हत्या, बिहटा थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या, परसा बाजार में युवती की हत्या, पटना के एजी कालोनी में युवक की हत्या, शाहरपुर के माधोपुर दियारा में युवक की गोली मारकर हत्या, शाहपुर में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या, बख्तियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छपरा में कोर्ट जा रहे बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, छपरा में युवक को गोली मारकर हत्या, सिवान में छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या।


मालूम हो कि, इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा था कि, बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियाँ। बिहार में इंसान की जान की कोई क़ीमत नहीं। जब चाहे जहां चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे है। मुख्यमंत्री सहित सरकार को सत्ता संरक्षित आपराधिक घटनाओं पर कोई लेना-देना नहीं।