ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / NDA संकट पर गिरिराज का बड़ा बयान : मुझको गाली खाने की आदत...

NDA संकट पर गिरिराज का बड़ा बयान : मुझको गाली खाने की आदत हो गई है, पार्टी कहे मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा

04-Oct-2019 03:13 PM

PATNA : बिहार एनडीए में चल रही खटपट के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गिरराज सिंह ने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर सच बोलना नहीं छोड़ेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जेडीयू के लोग मुझे गालियां दे रहे हैं और उन्हें अब गाली सुनने की आदत हो गई है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब उन्हें गाली सुनने की आदत पड़ती जा रही है। जेडीयू नेताओं के इस बयान पर कि गिरिराज अपने विभाग का काम देखें, केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि मेरा काम मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखते हैं। गिरिराज सिंह ने पूछा है कि जेडीयू नेता उन पर क्यों हमला बोल रहे हैं यह उन्हें बताना चाहिए अगर अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं तो क्या उन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि उन्हें क्यों गालियां दी जा रही है यह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। अगर पार्टी कहेगी तो मैं तुरंत इस्तीफा देने को तैयार हूं। गिरिराज ने कहा है कि उन्हें मंत्री पद का कोई लालच नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह सच बोलना नहीं छोड़ेंगे भले ही उसके लिए उन्हें मंत्री पद या सदस्यता से इस्तीफा देना पड़े.