ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / NDA में शामिल होने का एलान करेंगे मांझी, सीटों की डिमांड पूरी नहीं...

NDA में शामिल होने का एलान करेंगे मांझी, सीटों की डिमांड पूरी नहीं होने के बावजूद लिया फैसला

02-Sep-2020 09:00 AM

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आखिरकार एनडीए के साथ जाने का फैसला ले लिया है। सीएम नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात के बाद हीं तय माना जा रहा था कि वे एक बार फिर एनडीए का हिस्सा होंगे लेकिन मांझी के कुनबे में एनडीए में शामिल होने को लेकर असमंजस साफ दिख रहा था। मांझी एनडीए में जाने का एलान पहले की करने वाले थे लेकिन दो बार प्रेस काॅन्फ्रेंस टल गयी। माना यह जा रहा था कि सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है हांलाकि अब उनकी पार्टी ने कहा है कि सीट कोई मुद्दा नहीं है वे एनडीए के साथ जांएंगे। 


हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि 3 सितम्बर को एनडीए का हिस्सा हो जाएगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा। विकास के लिए पार्टी एनडीए का हाथ थामेगी और सीट हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है। जाहिर है इस फैसले की वजह यह भी है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। चुनाव नजदीक है और उन्हें जल्दी कोई फैसला लेना था। एनडीए में शामिल होने का उनका फैसला अंतिम विकल्प था।