ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / NDA में टूट पर गिरीराज सिंह का बयान, कहा.. पीएम बनने के लिए...

NDA में टूट पर गिरीराज सिंह का बयान, कहा.. पीएम बनने के लिए नीतीश ने मारी पलटी, BJP में नहीं थी वैकेंसी

09-Aug-2022 03:25 PM

PATNA : बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच साफ हो गया है कि जेडीयू एनडीए गठबंधन से बहार निकल गई है. नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाने की तैयारी में हैं. बिहार में बीजेपी के लिए यह सबसे बड़ा झटका है. इसी बीच बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह चर्चा चली रही है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के दौर में आगे हैं, इसीलिए तेजस्वी यादव के साथ जा रहे हैं.


गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने हमेशा आगे बढ़ाया है. जब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या 43 आई, तब भी बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. इतने बड़े वो व्यक्ति है कि तेजस्वी यादव ने उसके लिए जिस शब्द का प्रयोग किया था, मैं वो भी नहीं कर सकता हूँ. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को क्या कहा था जब वो बीजेपी के साथ आये थे. तेजस्वी ने नीतीश कुमार का नाम पलटूराम रखा था. लेकिन हम वो भी नहीं कहेंगे.


बीजेपी नेता ने कहा कि चर्चा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के दौर में आगे हैं, इसीलिए तेजस्वी के साथ जा रहे हैं. अब तेजस्वी भी उनको पलटूराम नीतीश नहीं कहेंगे. आने वाले समय में देश की जनता फैसला करेगी कि कौन सही है और कौन गलत? गिरिराज सिंह ने कहा कि इस टूट के लिए सिर्फ स्वार्थ जिम्मेदार है. जेडीयू को तोड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि बिहार में एक कहावत है कि ‘रोने का मन किया तो आंख में गरा खुट्टी'.