गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
21-Apr-2023 01:04 PM
By First Bihar
PATNA : जेडीयू से अलग होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लव - कुश समीकरण को झटका देने वाले उपेंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल होंगे यान नहीं यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था। जसिके बाद बीती रात उनके देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात से बाद से यह सवाल और तेजी से साथ चर्चा में आने वाले लगा। इसके बाद अब आज खुद उपेंद्र कुशवाहा ने इन सवालों को लेकर चुप्पी तोड़ डाली है। कुशवाहा ने कहा है कि, समय आने दीजिए हम सबकुछ बता देंगे कब कहां जा रहे हैं। लेकिन, इतना साफ़ है कि 2024 के चुनाव में मोदी के सामने कोई टिकने वाला नहीं है।
दरअसल, रालोजद के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा बीते शाम भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। उसके बाद अब आज कुशवाहा बिहार लौटने के बाद इस मुलाक़ात को लेकर बड़ी बात कही है। कुशवाहा ने कहा है कि - अमित शाह से मेरी मुलाक़ात हुई है तो यह साफ़ है कि कुछ न कुछ तो बात हुई ही होगी। किसी से भी मुलाकात बातचीत करने के लिए ही होती है तो जाहिर बात है कि कुछ न कुछ तो बात हुई होगी। अब सवाल यह है कि, क्या बात हुई तो उसके लिए आप लोग जो अटकलें लगा रहे है वो लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।
इसके आगे जब उनसे यह सवाल किया गया कि, अमित शाह के तरफ से उनके क्या ऑफर मिला और क्या कुछ डील हुई तो कुशवाहा ने कहा कि - उनसे हमारी क्या बात हुई यह जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं आप लोगों को बता दूंगा। अभी कौन सी बात बताएंगे कौन सी नहीं इसको लेकर लोगों को कयास लगाने दीजिए। कुछ तो वो लोग भी बतांएगे।
इसके आलावा जब उसने यह सवाल किया गया कि, आप फिर से एनडीए में शामिल हो रहे हैं इस बात की भी चर्चा की जा रही है। तो उन्होंने कहा कि, इसको लेकर जब मुझे आपलोगों को जानकारी देनी होगी तो दे दिया जाएगा।अभी हम तैयार नहीं है कि हम आप लोगों से हर कुछ शेयर कर पाए। लेकिन, इतना साफ़ है कि, नरेंद्र मोदी के सामने 2024 में कोई चैलेंज ही नहीं है।
नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास पर कहा कि क्या नया था? मुलाकात के बाद जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उस वक्त नीतीश कुमार के साथ वही लोग थे जो बिहार में नीतीश कुमार के साथ होते हैं। नीतीश कुमार ने जिन जिन विषयों पर जो जो पॉलिसी बनाई है उनमें से अधिकांश पॉलिसी का खामियाजा आज राज्य भुगत रहा है।