ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

NDA में रहकर गरीबों के हक की आवाज उठाएंगे मांझी, HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खूब निकाली भड़ास

NDA में रहकर गरीबों के हक की आवाज उठाएंगे मांझी, HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खूब निकाली भड़ास

02-Jun-2021 02:53 PM

PATNA : पिछले कुछ वक्त से बीजेपी और जेडीयू को लेकर खरी खरी सुनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एनडीए के साथ बने रहेंगे. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जीतन राम मांझी ने खुला ऐलान किया है कि वह एनडीए के साथ थे और एनडीए के साथ आगे भी रहेंगे. लेकिन एनडीए में रहकर गरीबों के मुद्दे पर आवाज भी बुलंद करते रहेंगे.


कोरोना महामारी के इस दौर में जीतन राम मांझी ने जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई तो राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई कि शायद मांझी अपने पतवार से राजनीति की नैया का रुख मोड़ने वाले हैं. पिछले दिनों जीतन राम मांझी ने जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल खड़े किए थे. उसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि मांझी शायद बीजेपी से नाराज हैं. लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि एनडीए को छोड़कर फिलहाल वह कहीं नहीं जा रहे.


हालांकि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जीतन राम मांझी ने आज कोरोना काल के दौरान सरकार की नीतियों और गरीबों को भी परेशानी को लेकर खूब भड़ास निकाली. लेकिन यह सब कुछ केवल बैठक के अंदर हुआ. बैठक के बाद पार्टी ने सबसे पहले जो दो लाइन का अधिकारिक बयान जारी किया है. उसमें कहा गया है कि मांझी एनडीए में है और एनडीए में ही रहेंगे. गरीबों के मुद्दे पर हम अनुरोध पूर्वक आवाज उठाते रहेंगे.