पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
09-Mar-2024 01:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का पेंच फंसता दिख रहा है। एनडीए में शामिल क्षेत्रीय दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रहे हैं। चिराग पासवान के बाद अब जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीट शेयरिंग का पेंच फंसा दिया है। सीट शेयरिंग का पेंच फंसने के बाद अब बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई है और नाराज सहयोगियों को मनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के भीतर गहमागहमी शुरू हो गई है। एनडीए में शामिल क्षेत्रीय दल कम सीटे मिलने से नाराज हो गए हैं। सबसे पहले एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) बीजेपी से जहां लोकसभा की पांच और राज्यसभा की एक सीट पर दावा ठोक दिया तो वहीं अब मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भी बीजेपी से अधिक सीटों की मांग कर दी है।
ऐसे में अब नाराज सहयोगियों को मनाने का काम शुरू हो गया है। एक तरफ जहां नाराज मांझी को मनाने के लिए बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनके आवास पहुंचे हैं और जीतन राम मांझी और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन से मुलाकात की है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इन मुलाकातों को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में बीजेपी-17, जेडीयू-16, लोजपा(रामविलास)-3, हम-1, राष्ट्रीय लोक मोर्चा-1 और राष्ट्रीय लोजपा को दो सीटें देने का फॉर्मूला तय किया गया है हालांकि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा इस फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं हैं और बीजेपी से और अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। गठबंधन में शामिल जेडीयू किसी भी हाल में अपनी सीटें छोड़ने नहीं जा रही है। ऐसे में बीजेपी को ही अपनी सीटों से समझौता करना पड़ सकता है। अब बीजेपी की तरफ से नाराज सहयोगियों को मनाने की पहल शुरू कर दी गई है।