बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
04-Jul-2022 03:39 PM
DESK : राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई बड़े नेता स्वागत के लिए मौजूद थे. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद द्रौपदी मुर्मू होटल चाणक्या बीएनआर के लिए निकल गईं. उन्होंने होटल में बीजेपी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगें.
दरअसल, होटल में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें तमाम विधायक और सांसद मौजूद हैं. द्रौपदी मुर्मू उनसे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समर्थन की अपील करेंगी. इससे पहले बतौर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी और पी ए संगमा रांची आए थे और यहां के राजनीतिक दलों से मिलकर समर्थन मांगा था.
वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रांची आने पर स्वागत किया है. उन्होंने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड आ रही हैं. भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है. आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार.”
बता दें कि दो दिन पूर्व जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का आग्रह किया था. हेमंत सोरेन इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन वरीय नेता यह संकेत दे चुके हैं कि उनका झुकाव द्रौपदी मुर्मू की तरफ है. हालांकि इसको लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं है.