ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / NDA की गोपनीय बातों को इधर-उधर करते थे नीतीश: बीजेपी ने मुख्यमंत्री को...

NDA की गोपनीय बातों को इधर-उधर करते थे नीतीश: बीजेपी ने मुख्यमंत्री को बता दिया सबसे बड़ा एजेंट

17-Jun-2023 03:30 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जीतन राम मांझी को भाजपा का एजेंट बताने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के नेता मांझी के समर्थन में खड़े हो गए हैं और नीतीश कुमार को ही सबसे बड़ा भेदिया बता रहे हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने वाले नीतीश सबसे बड़े भेदी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में रहकर नीतीश गोपनीय बातों को इधर-उधर करते थे।


दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ठीक ही हुआ कि मांझी महागठबंधन से अलग हो गए। वे महागठबंधन की बातों को बीजेपी से बताते थे। वे चले गए नहीं तो 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक की बात भी बीजेपी को बता देते। सीधे तौर पर नीतीश ने मांझी को बीजेपी का एजेंट बता दिया था। जिसपर मांझी ने पलटवार किया और कहा कि नीतीश बीजेपी के साथ जाकर फिर से सरकार बनाएंगे।


अब बीजेपी के नेता मांझी के समर्थन में उतर गए हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन में रहते हुए जितनी बातें दूसरों को बताई है उतनी किसी ने नहीं बताई होंगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब एनडीए में थे तो गोपनीय बातें इधर-उधर जाकर बताते थे और दूसरों को दोष देते हैं। नीतीश कुमार ने मांझी पर गलत आरोप लगाकर मुसहर समाज और पूरे अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान किया है। 


वहीं आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के यह कहने पर कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखी गई, इसपर अश्विनी चौबे ने कहा कि लगता है कि रीतलाल यादव गोस्वमी तुलसीदास और महर्षि वाल्मीकि के पहले जन्मे थे। पलटू राम और उल्टू राम की सरकार मिलकर हिंदू धर्म और धर्मग्रंथों को अपमानित कराने का काम कर रहे हैं। नीतीश और तेजस्वी अपने विधायकों से हिंदुओं को अपमानित कराने का काम कर रहे हैं।