ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / NDA की बैठक में नहीं जाने पर बोले मुकेश सहनी, हमारी बात गठबंधन...

NDA की बैठक में नहीं जाने पर बोले मुकेश सहनी, हमारी बात गठबंधन में नहीं सुनी जाती

26-Jul-2021 01:40 PM

PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक का बहिष्कार करने वाले मंत्री मुकेश सहनी ने गठबंधन के साथियों पर बड़ा आरोप लगाया है. मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि एनडीए की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं रह जाता क्योंकि वहां बात नहीं सुनी जाती. मुकेश सहनी आज विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के बाद बुलाई गई एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं हुए. उनकी पार्टी के विधायकों ने भी इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया.


बैठक में शामिल नहीं होने की बाबत जब मीडिया ने सवाल किया तो मंत्री मुकेश सहनी फट पड़े. उन्होंने दो टूक कह दिया कि ऐसे एनडीए का क्या मतलब जिसमें बात ही ना सुनी जाती हो. जब हमारी बात नहीं सुनी जाती तो बैठक में जाने से क्या फायदा. मुकेश सहनी ने कहा कि वह अलग से अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे.



मुकेश सहनी की इस नाराजगी को उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की तरफ से फूलन देवी की प्रतिमा लगाए जाने के अभियान और योगी सरकार से मंजूरी नहीं मिलने को जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि खुद मुकेश सहनी के मुताबिक इसका यूपी प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है. मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि इसे यूपी से जोड़कर न देखा जाए. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिस तरह दलितों पिछड़ों की आवाज दबाने का प्रयास किया है. वह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के भी खिलाफ है.