ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / NDA की बैठक में चिराग पासवान ने की मोदी की तारीफ : कहा...

NDA की बैठक में चिराग पासवान ने की मोदी की तारीफ : कहा - करोड़ों देशवासियों की एकमात्र उम्मीद हैं आप ; PM ने गले से लगा लिया

07-Jun-2024 01:54 PM

By First Bihar

DESK : एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी है। इसके लिए एनडीए घटक दल में शामिल सभी राजनीतिक दलों के सांसद इस मीटिंग में मौजूद थे। ऐसे में मीटिंग में बिहार से शामिल सभी घटक दल के प्रमुख पहुंचे हैं। इसी कड़ी में लोजपा (रामविलास ) के मुखिया ने भी मोदी को नई सरकार के गठन के लिए अपने समर्थन का एलान कर दिया। इस दौरान चिराग ने पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल को लेकर भी बड़ी बातें कही। 


चिराग पासवान ने कहा कि मैं सभी सांसदों का स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। आपके भीतर की इच्छाशक्ति की वजह से ही एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। लगातार तीसरी बार आपके नेतृत्व में जीत मिली है। आपकी वजह से आज हम दुनिया में कहते हैं कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह देन आपकी है। भारत की जनता को आप पर विश्वास है। आप ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित बना सकते हैं। मेरी पार्टी आपको एनडीए का संसदीय दल के नेता के तौर पर समर्थन देती है। 


इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने कहा था कि मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा रहा है। देश और करोड़ों देशवासियों को अंधेरे से बाहर निकालने की एकमात्र उम्मीद आप ही हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उसके बाद जब चिराग पासवान पीएम मोदी के पास पहुंचे तो नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया। 


उधर, नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों और बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इतने बड़े समूह को संबोधित करना खुशी की बात है. जो साथी जीतकर आए हैं, वे अभिनंदन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में जिस तरह के सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, मैं उनको प्रणाम करता हूं।