ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / NDA के साथ नीतीश बनाएंगे सरकार! HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा..उनके CM...

NDA के साथ नीतीश बनाएंगे सरकार! HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा..उनके CM बनने से हमे कोई दिक्कत नहीं

26-Jan-2024 02:35 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कभी भी दोनों की सियासी दोस्ती टूट सकती है। इस बात की चर्चा हो रही है कि कभी भी एनडीए में जेडीयू की वापसी का ऐलान हो सकता है और बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार फिर से सरकार बना सकते हैं। इस बात की चर्चा पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा है कि यदि नीतीश जी सीएम बनते हैं तो हमलोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। हमलोग पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ एनडीए के साथ हैं और आगे भी साथ बने रहेंगे।


संतोष मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में आए हैं उनके द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा वो देशहित और राज्यहित में होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही वो चलेंगे। संतोष मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि उन्होंने एक दलित के बेटे जीतनराम मांझी को बिहार का सीएम बनाया। यह बात अलग है कि जीतनराम मांझी के बारे में कुछ बात गलत बोले थे इसका एहसास उनको भी हो गया है। 


अब टॉप गियर में बिहार चलने लगेगा हमलोग इस नई सरकार को सपोर्ट करेंगे। नीतीश जी को मेरा हमेशा सम्मान है। हम जहां है वही रहेंगे। वही 4 फरवरी को पीएम मोदी की बेतिया में रैली का स्वागत नीतीश कुमार करेंगे। संतोष मांझी ने कहा कि  नीतीश कुमार के सीएम बनने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। 28 जनवरी को वो शपथ ले सकते हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा था कि राज्यों में गठबंधन या सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेता है। अगर नीतीश कुमार को एनडीए में लाने का निर्णय ऊपर से हो जाता है तो प्रदेश बीजेपी के इसे स्वीकार करना पड़ेगा।