Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार
22-Oct-2024 01:29 PM
By First Bihar
PATNA : अगले महीने बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस राज्य में चुनाव लड़ने वाली तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में जूट गई है। इस बीच बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जदयू नेता ने यह जानकारी दी है कि सीएम नीतीश विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं।
दरअसल, बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड में चुनाव जीतने के लिए एनडीए काफी मजबूती से काम कर रही है। हमारी पार्टी को यहां दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सीट दी गई और इसको लेकर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही उनके नाम का एलान कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड में सीएम नीतीश के चुनाव प्रचार किए जाने की मांग हो रही है। इस पर हमारी पार्टी विचार कर रही है। जब एनडीए के तमाम नेताओं की यह डिमांड है तो इसे पूरा करने की भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि, यह निर्णय सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जाएगा।
वहीं, झारखंड के अंदर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे खींचतान पर चौधरी ने कहा कि आपने तो देखा कि कैसे सीट शेयरिंग में झामुमो और कांग्रेस नेता ने तेजस्वी को पूछा तक नहीं। यह तभी होता है जब सिद्धांतों में एकता और आपसी समझदारी नहीं होती। महागठबंधन के अंदर किसी भी दल में आपसी समझदारी नहीं है। अब आप खुद सोचिए इनलोगों पर झारखंड की जनता कैसे भरोसा करेंगी?
इधर, झारखंड में महज दो सीट दिए जाने से जुड़े सवाल पर चौधरी ने कहा कि वैसे तो हमें यहां पर चार सीट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, दो सीट भी दी गई है तो हमें कोई एतराज नहीं है। हमलोग साथ में चुनाव मैदान में होंगे और वहां भी एनडीए की सरकार बनेगी और हमलोग मजबूती के साथ वहां विकास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर कहा कि हर आदमी हाथ जोड़ता है सही काम के लिए। कोई अगर हाथ से थप्पड़ चलाना चाहता है तो वह थप्पड़ चलाएं। नीतीश कुमार जनता के सामने हाथ जोड़ते थे और अब अधिकारी के सामने भी जनता के लिए हाथ जोड़ते हैं। वह विनम्र राजनीति का संदेश देते हैं नीतीश कुमार हाथ जोड़कर। जिनको हाथ जोड़ना पसंद नहीं है वह थप्पड़ चला ले उसी हाथ से।