ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / एनडीए का ‘चिराग’ नहीं बुझने देंगे सुशील मोदी, कहा-‘नीतीश अकेले लड़कर देख चुके...

एनडीए का ‘चिराग’ नहीं बुझने देंगे सुशील मोदी, कहा-‘नीतीश अकेले लड़कर देख चुके हैं चुनाव’

01-Sep-2020 02:10 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान है। सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच टकराव चल रहा है। चिराग पासवान आर-पार के मूड में हैं और जेडीयू के बड़े नेताओं की तरफ से आने वाले बयानों ने भी संकेत दिये हैं कि नीतीश भी चिराग पासवान को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। हांलाकि इस पूरे विवाद को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी दावा किया है कि यह झगड़ा क्षणिक है और जल्द हीं सबकुछ सुलझा लिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन मजबूरी नहीं है बल्कि जरूरत है। यहां अकेले कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा को दिये इंटरव्यू में सुशील मोदी ने कहा कि आज कोई भी एक दल अपने बलबूते पर चुनाव जीतकर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अलग चुनाव लड़कर देख चुकी है, जबकि 2014 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू लोकसभा का अलग चुनाव लड़कर देख चुका है। मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा को अपनी ताकत के बारे में कोई गलतफहमी नहीं है। हम मजबूत हैं और हमारा संगठन भी है. लेकिन मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे तभी हम लोगों को सफलता मिलेगी। इसे लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में भी कहीं कोई भ्रम नहीं है।



 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीच के दो-ढाई साल छोड़ दें तो बिहार के अंदर ये गठबंधन बहुत ही मजबूती के साथ 1996 से चल रहा है। एक बेहतर तालमेल के साथ इस गठबंधन ने बिहार में एक अच्छी सरकार दी है. उन्होंने कहा, ‘‘अगला चुनाव हमलोग मिलकर लड़ेंगे और सफल होंगे.’’ राजग के घटक दलों जदयू और लोजपा के बीच कुछ मुद्दों पर एक दूसरे की असहमतियों पर उन्होंने कहा कि यह क्षणिक है और समय आने पर इसका भी समाधान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी दलों के पास बहुत परिपक्व और समझदार नेतृत्व है इसलिए सब ठीक हो जाएगा।