ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / NDA घटक दलों की बैठक खत्म, अब थोड़ी देर में INDIA गठबंधन की...

NDA घटक दलों की बैठक खत्म, अब थोड़ी देर में INDIA गठबंधन की मीटिंग, राष्ट्रपति से मिलकर दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी

05-Jun-2024 05:51 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर नई सरकार को लेकर आ रही है। जहां इसे लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गयी है। पीएम आवास पर एक घंटे तक NDA घटक दलों की बैठक चली जो अब खत्म हो गयी है। एनडीए के तमाम नेता बैठक से बाहर निकल गये हैं। 


वही प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। अब थोड़ी देर बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे वही एनडीए के तमाम नेता भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जबकि थोड़ी ही देर बाद इंडी अलायंस की भी बैठक होने वाली है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए संभावनाओं को तलाश रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के आवास पर सहयोगी दलों की बैठक बुलाई थी।


सहयोगी दलों के साथ बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे और द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा सौंपने के साथ ही प्रधानमंत्री ने लोकसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी। कहा जा रहा था कि 7 जून को होने वाली बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वही राष्ट्रपति ने 17 वीं लोकसभा को भंग कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को आज ही संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है और एनडीए आज ही राष्ट्रपति को सांसदों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा कर सकती है।