ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / NDA क्राइसिस पर रामविलास पासवान का बड़ा बयान, LJP को लेकर चिराग का...

NDA क्राइसिस पर रामविलास पासवान का बड़ा बयान, LJP को लेकर चिराग का फैसला अंतिम होगा

09-Jul-2020 04:47 PM

DELHI : बिहार के विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए में जारी किच-किच पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. रामविलास पासवान ने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया है कि एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी के स्टैंड पर अंतिम फैसला अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे. 


रामविलास पासवान ने कहा है कि चिराग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है. चिराग जो डिसीजन लेंगे, हम सब उनके साथ हैं. रामविलास ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी पर मेरा बस नहीं चलता. पार्टी अपने अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अनुसार चलती है. दरअसल रामविलास पासवान आज डिजिटल तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय से जुड़े फैसलों पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उसके आखिरी दौर में उनसे कुछ राजनीतिक सवाल भी किए गए. इसी दौरान रामविलास पासवान ने यह बात कही.




रामविलास पासवान का यह बयान जेडीयू के साथ-साथ बीजेपी के लिए भी झटका है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पिछले दिनों कहा था कि रामविलास पासवान एनडीए के सम्मानित नेता हैं. चिराग पासवान के तल्ख तेवर को देखते हुए बीजेपी ये उम्मीद लगाए बैठी थी कि रामविलास पासवान इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे लेकिन अब इस पूरे प्रकरण से पासवान ने पल्ला झाड़ लिया है. रामविलास पासवान चाहते हैं कि चिराग पासवान अपने तरीके से एनडीए में सीट शेयरिंग सहित तमाम मसलों पर फैसला करें. 


इस वक्त चिराग पासवान संसदीय बोर्ड की बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर रणनीति पर अपने नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं. बैठक में क्या कुछ निकल कर आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. लेकिन संसदीय बोर्ड की बैठक के ठीक पहले रामविलास पासवान ने यह बात कह कर सबको चौंका दिया है.