ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई को...

NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई को लेकर पुलिस से मिलने पहुंची सुप्रिया सुले

09-Jun-2023 11:10 AM

By First Bihar

DESK : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार को जाने से मारने की धमकी दी गई है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने दी है।  इसके बाद सुले के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल मुंबई पुलिस आयुक्त को मिलने पहुंचे हैं। ये लोग धमकी देने वाले के खिलाफ जल्द से जड़ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। 


सुप्रिया सुले ने शरद पवार को धमकी मिलने की जानकारी देते हुए कहा है कि, शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए। 


सुप्रिया सुले से जब यह सवाल किया गया कि, शरद पवार को धमकी किसने दी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है बस मैं न्याय मांगने आई हूं। शरद पवार के सुरक्षा की जो गारंटी है वो होम मिनिस्ट्री की जिम्मेवारी है। शरद पवार देश के नेता हैं। होम मिनिस्ट्री को इसमें दखलअंदाजी करनी चाहिए मैं इसमें क्या ही कह सकती हूं।


इसके अलावा जवाब सही सवाल किया गया कि धमकी मिलने के बाद क्या आपने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यह कहने आई हूं कि उन्होंने जब मुझसे वादा किया था वह तुरंत कार्रवाई करेंगे तो मुझे इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन दिखना चाहिए।