ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / नई सरकार के गठन से पहले जुलुस और प्रोटेस्ट पर बैन, 250 पुलिस...

नई सरकार के गठन से पहले जुलुस और प्रोटेस्ट पर बैन, 250 पुलिस फोर्स की तैनाती

28-Jan-2024 07:19 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात तय माना जा रहा है। नीतीश  कुमार आज किसी भो पल महागठबंधन से बाहर जा सकते हैं। ऐसे में आज सीएम के इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार सीएम पद से आज इस्तीफे के बाद बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल होगी। ऐसे में इस नयी सरकार के गठन से पहले राजधानी पटना में सीएम हाउस के बाहर कल पहले से अधिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 


बताया जा रहा है कि, नीतीश कुमार का एक बार फिर एनडीए में उनकी वापसी के कयास लग रहें हैं। ऐसे में एक बात तो साफ है कि नीतीश सत्ता की राजनीति करते हैं और वो अनप्रेडिक्टेबल हैं। इन सब के बीच आज सीएम हाउस और राज भवन के पास लगभग 250 पुलिस फोर्स और आला अधिकारी की तैनाती की गई है। आज के दिन राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात रहेंगे। इसके साथ ही आज जुलुस, प्रोटेस्ट इन सभी पे कल प्रतिबंध रहेगा।