ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / नए संसद भवन के विरोध में JDU का उपवास आज,अंबेडकर की मूर्ति के...

नए संसद भवन के विरोध में JDU का उपवास आज,अंबेडकर की मूर्ति के नीचे करेंगे अनशन

28-May-2023 08:52 AM

By First Bihar

PATNA : आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, इस नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का देश के विपक्ष में बैठी 21 पार्टियों विरोध कर रही है। इसी कड़ी में बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के तरफ से इस नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह का विरोध किया जा रहा है। जेडीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजाय राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों ने संसद भवन का उद्घाटन की मांग करते हुए अपना विरोध जता रही है। इसी कड़ी में आज जदयू ने एक दिवसीय उपवास का ऐलान किया जिसमें पार्टी के तमाम नेता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के नीचे बैठकर अनशन करेंगे।


दरअसल, जेडीयू का कहना है कि नए संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाया जाना चाहिए।  लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, जो कि संसदीय परंपराओं का अपमान है। अब इसी के विरोध में जनता दल यूनाइटेड रविवार को उपवास रखेगी। इसमें नेता-कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी बेली रोड स्थित अंबेडकर की मूर्ति के नीचे उपवास रखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था, मुझे लगता है कि अभी नए संसद भवन की जरूरत ही क्या थी। अगर जगह कम पड़ रही थी, उसी को एक्सटेंड कर देना चाहिए। मुझे तो लगता है कि भाजपा द्वारा देश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है, जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है। 


आपको बताते चलें कि, इस नए संसद भवन उद्घाटन समारोह का जेडीयू के अलावे कांग्रेस, आरजेडी, टीएमसी, एनसीपी, डीएमके, एमडीएमके आप, शिवसेना (उद्धव गुट), सपा, सीपीआई, सीपीएम, जेएमएम, आरएलडी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), एआईएमआईएम, एआईयूडीएफ, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची समेत 21 दलों के तरफ से विरोध की जा रही है।