ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

नए साल पर बेटे के साथ पैतृक गांव रवाना हुए CM नीतीश,दोपहर बाद पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात

01-Jan-2024 10:29 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि नए वर्ष के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ही लोगों से मिलेंगे। इस दौरान वे जेडीयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से सीधे मुखातिब होंगे और नये साल की शुभकामनाएं देंगे।


इसके साथ ही नीतीश कुमार सोमवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाएंगे, जहां वे अपनी मां को श्रद्धांजलि देंगे। वे पटना से कल्याण बिगहा के लिए सुबह पौने 10 बजे रवाना होंगे। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां की पुण्यतिथि है। लिहाजा इस मौके पर वे अपने पैतृक गांव जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत भी रहेंगे। साथ ही पूरा परिवार भी इस मौके पर मौजूद रहेगा और श्रद्धांजलि देंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां का आज पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक  अने मार्ग से सुबह 9:45 पर कल्याण बिगहा के लिए रवाना हुए। कल्याण बिगहा में अपनी मां के आदमकद मूर्ति पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे पटना लौट आएंगे।इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 के पहले दिन सरकार के अफसर से भी मिलेंगे। उन्हें नए साल पर बधाई और शुभकामनाएं देंगे। सीएम नीतीश कुमार एक अणे मार्ग में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद इन लोगों से मिलकर नए साल की बधाई और शुभकामना स्वीकार करेंगे। 


इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा