ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नए साल में युवाओं को मिलेगी रोजगार की खुशी, जल्द ही इन विभागों...

नए साल में युवाओं को मिलेगी रोजगार की खुशी, जल्द ही इन विभागों में होगी भर्ती

10-Dec-2022 10:38 AM

PATNA : बिहार में रोज़गार की चाह रखने वाले युवक - युवतियों के लिए जल्द ही अच्छी ख़बर आने वाली है। राज्य सरकार नई साल के शुरुआत में ही बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी निकालने वाली है। इसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई हैं। बस कुछ काजगी पारकिरिया को दूर किया जा रहा है।


दरअसल, बिहार सरकार राज्य के अंदर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 9000 पदों पर बहाली शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों सहित कुछ अन्य विशेषज्ञ अस्पतालों में करीब नौ हजार अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही 229 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी व डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों से बाॅन्ड के आधार पर कुल 3990 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 


इसके अलावा राज्य में जल्द ही पुलिस महकमे में भी 75 हज़ार पदों पर बहाली शुरू होने वाली है। राज्य में अगले साल यानी 2023 में पुलिस महकमे में 75 हजार पदों पर बहाली होगी। यह बहाली सिपाही से लेकर दारोगा और विभिन्न संवर्गों में शुरू की जायेगी। इसको लेकर डीजीपी एसके सिंघल ने अपनी सहमति दे दी है।


दरअसल, पिछले दिनों खुद राज्य के सीएम ने यह बताया था कि करीब 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य के लिए प्रति एक लाख आबादी पर 170 पुलिस कर्मी होना चाहिए। जिसके बाद इसी मानक के आधार पर पुलीस महकमे में जल्द से जल्द नई बहाली को लेकर मंजूरी दे दी गई है। राज्य के अंदर सीएम के मानक को पूरा करने के लिए दो लाख चार हजार पुलिसकर्मी की जरूरत है। राज्य में वर्तमान में करीब एक लाख आठ हजार पुलिस कर्मी हैं।