ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / नए साल में अधिकारियों को प्रोमोशन का गिफ्ट, आधा दर्जन से अधिक को...

नए साल में अधिकारियों को प्रोमोशन का गिफ्ट, आधा दर्जन से अधिक को मिली प्रोन्नति; सरकार ने जारी की लिस्ट

01-Jan-2024 01:15 PM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कैबिनेट के फैसले के बाद बिहार में राज्य कर्मियों और अधिकारियों की प्रोन्नति का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार सरकार की तरफ से प्रशासनिक सेवा के 07 पदाधिकारी को उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन सभी पदाधिकारियों को वेतनमान स्थानापन कार्यकारी प्रभार समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 


दरअसल, सामान्य प्रसाशन विभाग द्वारा प्रमोशन की लिस्ट जारी की गई ह। इस लिस्ट के मुताबिक 7 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई थी। समान्य प्रसाशन विभाग की तरफ से जारी प्रमोशन लिस्ट में विशेष सचिव स्तर के ऑफिसर को सचिव के पोस्ट पर प्रोमोशन दिया गया है। इससे पहले भी कई अधिकारियों को अलग -अलग पोस्ट कर प्रमोशन दिया जा चूका है। 


इस लिस्ट के मुताबिक, लघु संसाधन व जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव आशिमा जैन को सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा राज परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को सचिव पोस्ट पर प्रमोशन दिया गया है।


वहीं, मुजफ्फरपुर के जिला समाहर्ता पदाधिकारी प्रणव कुमार को भी सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा बिहार के इकायुक्त गिरिवर दयाल सिंह को भी सचिव के पोस्ट पर प्रमोशन दिया गया है। साथी साथ भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक नीलम चौधरी को सचिव के पोस्ट पर प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा बिटिया के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को भी सचिव के पोस्ट पर प्रमोशन मिला है। साथी साथ ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव संजय दुबे को अब सचिव के पोस्ट पर प्रमोशन दिया गया है।