ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

नये साल की तैयारी में बिहार के शराब माफिया, पेट्रोल टैंकर के बाद अब गिट्टी में छिपाकर ला रहे शराब

20-Dec-2023 04:18 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में शराब माफिया अब नये साल की तैयारी में जुट गये हैं। नये साल के जश्न को लेकर अभी से ही बिहार में शराब मंगवाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरे राज्यों से बिहार में शराब मंगवाने के लिए शराब तस्कर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी पेट्रोल के टैंकर में शराब छिपाकर बिहार लाया जाता है तो कभी सब्जी और फलों में छिपाकर शराब की खेप लाई जाती है। कई बार तो एम्बुलेंस का भी इस्तेमाल भी शराब तस्कर कर चुके हैं। इस बार ट्रक में लदे गिट्टी के नीचे शराब छिपाकर लाया जा रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि तू डाल-डाल तो मैं पात-पात...पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर डाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें लदे गिट्टी के अंदर से शराब की बड़ी खेप बरामद किया। 


बुधवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग पटना की टीम ने बेगूसराय जिला मुख्यालय में गिट्टी में छिपाकर लाये गये शराब को जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस को ट्रक सहित शराब को सौंपा। उत्पाद विभाग की पटना टीम को यह सूचना मिली थी कि बेगूसराय में एक ट्रक शराब गिट्टी के नीचे छुपा कर लाया गया है। इसके बाद पटना से आई टीम ने नगर थाना क्षेत्र में अलका सिनेमा हॉल के समीप खड़े ट्रक में गिट्टी के नीचे से ब्रांडेड शराब की भारी खेप बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक सौरव कुमार ने बताया कि गिट्टी के नीचे छिपाकर लाये गये शराब को बरामद किया गया है। शराब मंगवाने वाले शराब माफिया की पहचान की जा रही है। 


उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन नये साल का जश्न मनाने के लिए शराब की बिक्री बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर तीन विशेष टीम बनाई गई है। तीनों टीम अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जहां से शराब पकड़े जाने के साथ-साथ शराब पीने और बेचने के आरोप में भी लोग पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बनी तीन-तीन के अलावा मद्य निषेध विभाग पटना की टीम भी कार्रवाई करती है। उनके द्वारा मिले विशेष इनपुट के आधार पर भी छापेमारी किया जाता है। वहीं बेगूसराय पुलिस की टीम भी शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। शराब बरामद मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई की है। 


वही शिवहर में भी उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की। 44 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने श्यामपुर भटहां में कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी।