BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 08:57 PM
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया है। वही ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा से लाई गयी शराब की खेप को नए साल में खपाने की योजना थी लेकिन तभी पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मुजफ्फरपुर में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई। कांटी थाना में यह कार्रवाई की गयी। फिलहाल ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर के पास गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और मद्य निषेध की टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक अवैध विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि नए साल को देखते हुए अवैध शराब कारोबारी जिले में अवैध शराब के खेप लेकर तैयारी चल रही है।
इसी सूचना पर टीम पहले से ही काम कर रही थी इसी क्रम में टीमें बनाकर कई मार्गो से एक साथ छापेमारी की गयी। जिसमें यह कामयाबी हाथ लगी है। अब तक कितना कार्टन अवैध शराब है इसकी गिनती नहीं हो पाई है। लेकिन लगभग 300 से अधिक कार्टन अवैध शराब इस ट्रक पर लोडेड थे।
फिलहाल पुलिस की टीम शराब कारोबारियों की शिनाख्त कर कार्रवाई में जुट गयी है। कई जगहोंं पर अब भी छापेमारी भी चल रही है। शराब कारोबारियों की हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस धंधे में शामिल कारोबारियों की भी गिरफ्तारी होगी।
