Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Dec-2023 04:45 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में दूसरे राज्यों से शराब की खेप पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर नए साल के जश्न को लेकर शराब माफिया तैयारियों में जुट गए हैं। न्यू ईयर की पार्टी के लिए माफिया दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार मंगा रहे हैं। बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। दो थाना इलाकों से पुलिस ने 199 कार्टन शराब को जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों में है।
दरअसल, बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की खेप पिकअप पर लाई गई है। इस सूचना पर बखरी थाना पुलिस ने हेमनपुर गांव में छापेमारी की, जहां सड़क किनारे एक पिकअप पर 99 कार्टून लोड विदेशी शराब को बरामद किया गया हालांकि इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहे। वहीं दूसरी छापेमारी नावकोठी थाना पुलिस के द्वारा गम्हरिया गांव में की गई जहां गिट्टी लोड एक ट्रक से 100 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया। यहां भी शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
फिलहाल दोनों थानों की पुलिस बरामद ट्रक और पिकअप के कागजात के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां खपानी थी। बता दें कि नए साल को देखते हुए शराब की बड़ी खेप बेगूसराय पहुंच रही है। बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब लाई जा रही है इसी सूचना पर छापेमारी कर 99 कार्टून शराब के साथ पिकअप को जब्त किया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।