Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
01-Jan-2023 06:11 PM
JHARKHAND: झारखंड के कोडरमा जिले में 3 युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। नए साल की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी है। घटना तिलैया डैम-काको रोड की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि नए साल का जश्न मनाकर सभी युवक अपने घर लौट रहे थे। सभी 7 युवक काको गांव के बताये जाते हैं। डीजे ट्रॉली लेकर पिकनिक मनाने गये हुए थे। ट्रॉली पर म्यूजिक सिस्टम और जेनरेटर रखा हुआ था। तिलैया डैम में पिकनिक मनाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान बड़की धामराय के पास एक गड्ढे में आने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
ट्रॉली के पलट जाने से उस पर रखा जेनरेटर तीनों युवकों पर जा गिरा और उसमें दबने से तीनों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विजय यादव, रंजन यादव और प्रेम यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल की खुशियां अचानक मातम में बदल गया है। इस घटना से गांव वाले भी काफी सदमे में हैं।